Breaking News

काशीपुर :महानगर कांग्रेस ने शुरू की कोरोना मरीजों के लिए निशुल्क भोजन किचन, प्रदेश अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुरू निशुल्क भोजन रसोई का आज प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम व जसपुर विधायक आदेश चौहान व प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा ने संयुक्त रूप द्वारा विधिवत फीता काटकर किया। 

महानगर कांग्रेस कमेटी ने होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड-19 के मरीजों के लिए निशुल्क भोजन किचन आरंभ की है। इस दौरान प्रीतम सिंह ने कोरोना संक्रमण के कारण महंगी दवाइयां महंगा इलाज के बीच भोजन के लिए लोग परेशान न हों इसलिए यह निशुल्क भोजन उन परिवारों के लिए प्रदान किया जाएगा जो इस बीमारी से संघर्ष कर रहे हैं ।

महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने बताया कि निशुल्क भोजन पौष्टिक तत्वों से बना है।  हम सभी को एकजुट होकर इंसानियत को जिंदा रखते हुए कांग्रेस के बैनर तले यह है । जनहित का कार्य लोगों के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज से दोपहर का खाना ऑर्डर करने का समय प्रातः 9:00 से 10:00 तक डिलीवरी दोपहर 1:00 से 2:00 तक एवं रात का खाना ऑर्डर करने का समय दोपहर 2:00 से 3:00 तक डिलीवरी शाम 6:00 से 7:00 तक आप अपना आर्डर समय अनुसार उनके निवास गिरिताल रोड से लेने की कृपा करें इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुशर्रफ हुसैन,डा0 रमेश कश्यप सुभाष पाल, इंदर सिंह एडवोकेट नितिन कौशिक, राशिद फारुकी ,सिद्धार्थ शर्मा आदि तमाम कांग्रेस जन मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-