Breaking News

उत्तराखंड में कोरोना से रिकॉर्ड 180 मरीजों की मौत

@शब्द दूत ब्यूरो

उत्तराखंड में कोरोना के रविवार को 5890 नए मरीज मिले और एक ही दिन में रिकॉर्ड 180 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 151 कोरोना संक्रमितों ने 6 मई को दम तोड़ा था। इन मौतों में से सर्वाधिक 86 अकेले देहरादून जिले में हुई हैं। इनको मिलाकर अब तक 3728 मरीज कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों से सतर्क सरकार ने राज्य में 11 से 18 मई तक सख्त कोविड कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 11 से 18 मई की सुबह छह बजे तक पूरे राज्य में सख्त कोरोना कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। इस अवधि में केवल सुबह 7 से 10 बजे तक आवश्यक वस्तुओं जैसे फल, सब्जी, दूध, मांस आदि की दुकानें ही खुल सकेंगी। पहले ये दुकानें दोपहर 12 बजे तक खुल रही थीं। राशन की दुकानें इस दौरान केवल 13 मई को ही खोली जाएंगी।

इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभाग ही खुलेंगे और उनमें भी 50 प्रतिशत कर्मचारियों को ही बुलाया जाएगा। उनियाल ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू की स्थिति में लोग फिलहाल विवाह समारोह स्थगित करने का निर्णय अपने स्तर पर ले सकते हैं। लेकिन ऐसा संभव न होने की स्थिति में उसमें केवल 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति ही होगी। इसी प्रकार अंत्येष्टि में भी 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे।

राज्य के अंदर आवागमन में बसों को 50 प्रतिशत यात्रियों को ले जाने की अनुमति होगी। हालांकि प्रमाण दिखाने पर लोग टीकाकरण के लिए जा सकेंगे। उत्तराखंड में सभी शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद रहेंगे। शराब की दुकानें और बार भी पूरी तरह से बंद रहेंगे, लेकिन बैंक तथा गैस एजेंसी को छूट दी गयी है।

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोविड के 5890 नए मरीज मिलने के साथ ही 180 मरीजों की महामारी से मृत्यु हो गई जो एक दिन में अब तक हुई सर्वाधिक मौतें हैं।
प्रदेश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 74115 हैं जबकि 161634 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। उत्तराखंड में 18-45 आयुवर्ग के लोगों के लिए 10 मई से टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-