काशीपुर । राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री इंदुमान ने केंद्र पर कोरोना महामारी से निपटने में असफलता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कि पीएम नरेंद्र मोदी ने विदेशी प्रशंसा की खातिर वैक्सीन का निर्यात कर देश के निवासियों के प्रति अन्याय किया है।
कोविड वैक्सीन के लिए पंजीकरण करें
https://selfregistration.cowin.gov.in/
यहाँ जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 2020 में कोरोना महामारी से निपटने के बजाए किसान विरोधी कानून बनाने में मोदी सरकार व्यस्त रही जबकि महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत थी। इंदुमान ने कहा कि जरूरत थी वेंटिलेंटरों की लेकिन सरकार ने लॉकडाउन लगाकर लाखों लोगों को बेरोजगारी की ओर धकेल दिया।
कांग्रेस नेत्री इंदुमान ने कहा कि पिछले वर्ष से सबक लेकर सरकार ने स्वास्थ्य सुविधायें बढ़ाने मसलन अस्पतालों में पर्याप्त बेड, दवायें आक्सीजन जैसी व्यवस्था को दरकिनार कर चुनावी रैलियां कर भाषण देने पर जोर दिया। जिसका दुष्परिणाम आज बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों के रूप में आ रहा है।
उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि देश गंभीर संकट से जूझ रहा है और लोग आपदा में अवसर ढूंढ रहे हैं। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal