काशीपुर । कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार इस बात की सलाह दी जा रही है कि बुजुर्गों को इस महामारी से बचाव के लिए पूरी तरह एहतियात बरतनी चाहिए। लेकिन इसके विपरीत कांग्रेस के वरिष्ठ व वयोवृद्ध नेता डा रमेश चंद्र कश्यप इसका अपवाद नजर आते हैं।
कांग्रेस नवचेतना भवन में महानगर कांग्रेस का कोविड सहायता एवं पूछताछ केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र में डा रमेश चंद्र कश्यप लगातार नजर आ रहे हैं। यहाँ तक कि कई बार वह अकेले ही इस कोविड सलाह केंद्र पर दिखाई देते हैं। डा कश्यप उदाहरण है कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के बयानवीर नेताओं के लिए जो घर बैठे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राजनीतिक रोटियां सेकते हुये खुद को कोरोना योद्धा साबित करने पर तुले है। खासकर युवा नेता उनसे सबक ले सकते हैं। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal