Breaking News

काशीपुर :कोरोना महामारी में जोखिमपूर्ण रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों को उत्तराखंड सरकार फ्रंट लाइन वर्कर घोषित करे, संदीप सहगल

काशीपुर । महानगर कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने पुरजोर तरीके से उत्तराखंड सरकार पत्रकारों को कोरोना योद्धा घोषित करें। संदीप सहगल ने कहा कि कोविड के खतरनाक काल में भी अपनी जान जोखिम में डालकर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए ऐसे पत्रकारों को कोरोना योद्धा घोषित करते हुए फ्रंटलाईन वर्कर की सुविधाएं दी जाये। 

उन्होंने कहा कि तमाम प्रदेश सरकारों ने भी पत्रकारों के कल्याण हेतु तमाम योजनाएं धरातल पर चलाई जा रही है। तो उत्तराखंड सरकार भी ऐसी स्थिति में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों का सम्मान करते हुए शीघ्र कोरोना योद्धा घोषित करें तथा पत्रकारों के परिवारों के लिए शासकीय कर्मचारियों की तरह मदद मिलनी चाहिए ।

सहगल ने कहा कि इस महामारी में अन्य वर्ग तो परेशान है ही लेकिन कहीं ना कहीं पत्रकारों में भी परेशानी की लकीरे चेहरे पर साफ दिखाई देती हैं। लेकिन सच्चाई की कलम कभी किसी के सामने अपनी पीड़ा व्यक्त नहीं करते।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-