चौखुटिया । तेज बारिश के चलते चौखुटिया तहसील के ग्राम चितेली व गैराड़ के बीच मे भैसिगाड़ गधेरा उफान पर आने से वहाँ अफरा-तफरी मच गई। हालांकि किसी तरह का कोई नुकसान की सूचना नहीं है। जिस जगह गधेरा उफान पर आया वह द्वाराहाट से 7 किमी दूर बताई जाती है।
इधर विधायक महेश नेगी को किसी ने बादल फटने की सूचना दे दी। विधायक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया पर बादल फटने की सूचना पोस्ट कर लोगों को आगाह कर दिया। हालांकि मौके पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी लेकिन वहाँ मौजूद लोगों ने उफनाये गधेरे का वीडियो बना लिया। जिस तरह से गधेरे का पानी सड़क पर आ रहा था उससे वहा लोग बादल फटने की आशंका जाहिर करने लगे। दरअसल पिछले दो दिनों से उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में बादल फटने की घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें भारी तबाही मची थी। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal