Breaking News

मीडिया में अदालत की मौखिक टिप्पणी का प्रकाशन रोकने की चुनाव आयोग की याचिका खारिज

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

 चुनाव आयोग की एक याचिका को मद्रास हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। बीते रोज चुनाव आयोग ने इस याचिका में  मांग की थी कि देश में बढ़ते कोरोना के मामले के पीछे आयोग को दोषी ठहराने वाली कोर्ट की मौखिक टिप्पणियों को मीडिया में छपने से रोके।

सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट की टिप्पणी को मीडिया में छापे जाने को लेकर चुनाव आयोग ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इन खबरों के प्रकाशन को रोकने की मांग की थी। चुनाव आयोग ने अदालत में दायर याचिका में कहा था इन खबरों से उसकी छवि खराब हो रही है।

गौरतलब है कि चुनाव के दौरान रैलियों के आयोजन को लेकर मद्रास हाईकोर्ट ने कहा था कि चुनाव आयोग पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

“उल्टी नेकर का नया फैशन ट्रेंड”आजकल के हालात पर एक व्यंग्य, गलत को सही साबित करने की होड़

🔊 Listen to this @विनोद भगत सुबह-सुबह हम बड़े आत्मविश्वास के साथ घर से निकले। …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-