Breaking News

ब्रेकिंग :अस्पताल आग लगी, मरीज़ों को शिफ्ट किये जाने के दौरान चार की मौत

@शब्द दूत ब्यूरो

ठाणे । अस्पतालों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज तड़के फिर एक अस्पताल में लगी आग की वजह से शिफ्ट किये जा रहे आईसीयू में भर्ती  चार मरीजों की मौत हो गई है।

आज सुबह तड़के ही प्राइम क्रिटिकेयर अस्पताल में भीषण आग लगी । आग लगते ही वहाँ भर्ती मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।  इनमें से आईसीयू में भर्ती छह मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किये जाने के दौरान चार मरीजों ने दम तोड़ दिया।

ठाणे महानगर पालिका ने बताया कि तड़के करीब 3:40 बजे ठाणे के मुंब्रा इलाके में प्राइम क्रिटिकेयर अस्पताल में भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। ठाणे महानगर पालिका ने हादसे की जांच का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मधुकर शिवाजी कदम ने बताया कि इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हुई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगाया जाएगा। शुरू में हमें जानकारी मिली थी कि अस्पताल के अंदर 12 लोग हैं, लेकिन यहां आने पर ज्यादा मरीज मिले। हमारी जांच जारी और अगर कोई दोषी हुआ, तो उस पर कार्रवाई होगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-