हल्द्वानी । जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कि जनपद के हल्द्वानी, लालकुआँ , तथा रामनगर में कोरोना संक्रमण की तेजी से बढ़ रही रफ्तार के मद्देनजर आगामी 27 अप्रैल से 3 मई के तक नगर निगम हल्द्वानी, नगर पालिका क्षेत्र लालकुआँ तथा रामनगर में पूर्ण कोरोना कर्फ्यू के आदेश दिए हैं।
उन्होने कहा कि इन क्षेत्रों के लोग आवश्यक वस्तुएं 26 अप्रैल की सांय 5 बजे तक क्रय कर ले। इस सम्बन्ध में श्री गर्ब्याल ने शिविर कार्यालय में बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने बताया कि सम्बन्धित क्षेत्रों में फल सब्जी की दुकाने, डेयरी, बेकरी, मीट, मछली (केवल लेईसं धारी) की दुकाने, राशन की दुकाने, सरकारी सस्ता गल्ला की दुकाने, पशु चारा की दुकाने सांय 4 बजे तक खुली रहे सकेगी। पेट्रोल पम्प, गैस आपूर्ति तथा दवाई की दुकाने पूरे समय खुली रहेगी। उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवा से जुडे तथा सरकारी वाहनों को केवल डयूटी हेतु आवगमन में छूट होगी। ट्रेन , बस से यात्रा करने वाले व्यक्तियों को आवागमन में छूट होगी। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार शादी, विवाह और अन्य सामाजिक समारोह में केवल 50 लोगो को ही अनुमति होगी। इन आयोजन में 50 से अधिक व्यक्ति नही जुटेगे। उन्होने बताया कि साार्वजनिक हित के निर्माण कार्य चलते रहेगे तथा इनसे जुडे कार्मिक तथा निर्माण सामग्री के वाहनो को आवागमन में छूट रहेगी। तथा आद्यौगिक ईकाई तथा इनके वाहनों के आने जाने में छूट रहेगी। रेस्टोंरेट तथा मिठाई की दुकानों से होम डिलीवरी में छूट रहेगी। उन्होने बताया कि शव यात्रा से सम्बन्धित वाहनों को छूट रहेगी तथा अन्तिम संस्कार में 20 से अधिक व्यक्ति शामिल नही होगे। माल वाहक वाहनो के आवागमन मे छूट रहेगी। वास्तिवक रूप से चिकित्सालय उपचार हेतु जाने वाले व्यक्तियों के वाहनो को आवागमन में छूट होगी तथा कोविड -19 जांच एवं टीकाकरण हेतु निकटवर्ती केन्द्र तक आवागमन की छूट रहेगी, पोस्ट आफिस तथा बैंक यथासमय खुले रहेगे। 26 अप्रैल को बाजार सांय 5 बजे तक खुले रहेगे तथा सांय 7 से कर्फ्यू पूर्व की भांति प्रभावी रहेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी, अपर जिला मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र सिंह जंगपागी, नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, अपर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पिंचा, जगदीश चन्द्र, उपजिलाधिकारी विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, सचिव मण्डी विश्व विजय देव सिंह आदि मौजूद थे।


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal