Breaking News

ब्रेकिंग :देहरादून में 3 मई तक कर्फ्यू लागू, कल से होगा प्रभावी

देहरादून। देहरादून नगर निगम क्षेत्र में आगामी 3 मई तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। जबकि  ऋषिकेश, देहरादून के छावनी परिषद गढ़ी कैंट और क्लेमेंटाउन में भी कर्फ्यू रहेगा।

जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इस आशय के आदेश जारी किये हैं इन इलाकों में  26 अप्रैल से 3 मई तक देहरादून में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान फल सब्जी की दुकान , डेयरी बेकरी की दुकान , राशन की दुकान, सस्ते गल्ले की दुकान तथा पशु चारे की दुकानें, अपराहन 4:00 बजे तक ही खुल सकेंगे। उधर पेट्रोल पंप, गैस आपूर्ति और मेडिकल पूरे समय खुले रह सकेंगे । आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों व सरकारी वाहनों को केवल ड्यूटी के लिए आवागमन की छूट होगी। हवाई जहाज ट्रेन व बस से यात्रा करने वाले व्यक्तियों को आवागमन में छूट रहेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-