Breaking News

कोरोना के चलते दिल्‍ली में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन, सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान

@शब्द दूत ब्यूरो

दिल्‍ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच देश की राजधानी में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया गया है। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली में अगले सोमवार 3 मई तक तक लॉकडाउन रहेगा। अगले सोमवार यानी तीन मई को सुबह पांच तक दिल्‍ली में यह लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि अभी भी कोरोना का कहर जारी है. जनता का मत भी यही है कि लॉकडाउन और बढ़ाया जाए इसलिए लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि  36-37% पॉजिटिविटी रेट है जो पहले नही था। अब दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा 480 से बढ़कर 490 मैट्रिक टन हो गया है हालांकि जरूरत 700 मेट्रिक टन की है और 330- 335 ही पहुंच रही है। केजरीवाल ने माना कि कहीं जगह हम फेल भी हुए हैं लेकिन कहीं जगह हम ऑक्सीजन पहुंचाने में कामयाब भी हुए हैं।

केजरीवाल ने कहा कि ऑक्सीजन का मैनेजमेंट भी शुरू कर रहे हैं। एक पोर्टल बनाया गया है जिसमें हर दो 2 घंटे में मैन्युफैक्चर से लेकर अस्पताल तक सबको अपने यहां की पोजीशन बतानी पड़ेगी। अस्पतालों को बताना पड़ेगा कि पिछले 2 घंटे में कितनी इस्तेमाल हुई और सप्लायर को बताना पड़ेगा पिछले 2 घंटे में कितनी सप्लाई की। इससे सरकार को पता चलेगा कि कहां कमी आने वाली है और उसको ठीक किया जा सके।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-