Breaking News

काशीपुर :कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने नवचेतना भवन कोविड सेंटर के लिए देने की पेशकश की

काशीपुर । कोरोना संक्रमण से परेशान लोगों की सहायता के लिए काशीपुर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने शासन और प्रशासन को अपना पूर्ण सहयोग देने का वादा किया है।  महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। और सरकारी अस्पतालों में सीमित बेड होने के कारण आम जनता परेशान है। और दूसरे शहरों में भाग रही है। यह स्थिति सही नहीं है। सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन ,दवाइयां और बेड आवश्यकता अनुसार बढ़ाने आवश्यक है।

संदीप सहगल ने प्रशासन से कहा है कि  यदि कोविड 19 कंट्रोल रूम अथवा कोविड सेंटर के लिए जगह की आवश्यकता हो तब कांग्रेसी अपना नव चेतना भवन इस कार्य के लिए जनहित में देने को तैयार हैै।  क्योंकि नव चेतना कांग्रेस भवन का हॉल बड़ा होने के साथ रोशनी व हवादार एक सुरक्षित जगह पर स्थित है। नगर की जनता की सुविधा के लिए वह हर संभव मदद प्रशासन की करने के लिए तैयार हैं‌। संकट की इस घड़ी में हम शासन प्रशासन के साथ हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ससंद में हंगामा :1963 से शुरू होकर आज तक की कहानी, सत्ता और विपक्ष की भूमिकायें बदली पर हंगामे की प्रवृत्ति में कोई बदलाव नहीं

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत की संसद लोकतंत्र का वह सर्वोच्च मंच है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-