Breaking News

दिल्‍ली हाई कोर्ट ने कहा, ‘इमरजेंसी जैसे हालात ने दिखाया, सरकार को लोगों की जान की फिक्र नहीं’

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच ऑक्‍सीजन संकट को लेकर दिल्‍ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाई है। हाइकोर्ट ने पूछा है कि जमीन हकीकत को लेकर केंद्र सरकार इतनी बेखबर क्‍यों है? हाईकोर्ट ने कहा कि (ऑक्‍सीजन को लेकर) यह अपने आप में इमरजेंसी जैसे हालात हैं, इसके मायने हैं कि सरकार के लिए इंसान की जिंदगी कोई मायने नहीं रखती। देश की राजधानी दिल्‍ली में ऑक्‍सीजन संकट को लेकर हाईकोर्ट के जजों ने केंद्र सरकार के रुख को लेकर सख्‍त टिप्‍पणी की। हाइकोर्ट ने कहा कि सरकार आखिर वास्‍तविक हालात पर जाग क्‍यों नहीं रही। सरकार जमीनी हकीकत को लेकर इतनी बेखबर क्‍यों है? आप ऑक्‍सीजन की कमी के कारण लोगों को इस तरह मरने नहीं दे सकते।

जब केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से कहा गया कि फाइल ‘आगे बढ़ाई जाने’ लगी हैं तो कोर्ट ने तल्‍ख लहजे में पूछा, ‘नतीजा क्‍या है? हमें इन फाइलों को लेकर फर्क नहीं पड़ता। इंडस्‍ट्री मदद के लिए तैयार है। आपके पास अपनी पेट्रोलियम कंपनियां है, एयरफोर्स है, हमने कल कई आदेश दिए थे, आपने पूरे दिन क्‍या किया?’ गौरतलब है कि देश में कोरोना के बढ़ते केसों के बीच लगभग हर बड़े शहर के अस्‍पताल ऑक्‍सीजन की कमी का सामना कर रहे हैं। ज्‍यादातर अस्‍पतालों में ऑक्‍सीजन का बेहद कम स्‍टाक बचा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-