Breaking News

काशीपुर :वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा लायंस क्लब काशीपुर सिटी के अध्यक्ष चुने गए

काशीपुर । लायंस क्लब काशीपुर सिटी के वर्ष 2021-22 के लिए वरिष्ठ पत्रकार व लायंस सुरेश शर्मा को अध्यक्ष चुना गया है। उनके चयन का निर्णय यहाँ लायंस क्लब काशीपुर सिटी की बैठक में नॉमिनेशन कमेटी द्वारा लिया गया।

सुरेश शर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ-साथ कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वह लायंस क्लब काशीपुर सिटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं वह अपना नया कार्य भार 1 जुलाई 2021 को विधिवत ग्रहण करेंगे। 2016 – 17 में सुरेश शर्मा लायंस क्लब के सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने लखनऊ मंडल के बेस्ट सेक्रेटरी का अवार्ड भी जीता था।। वर्ष 2021-22 में नई कार्यकारिणी में महेश वर्मा, अमरदीप सिंह उपाध्यक्ष तथा हरिओम तोमर सेक्रेटरी, जसवीर सिंह कोषाध्यक्ष, स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा मेम्बरशिप चेयरपर्सन, शैलेंद्र मिश्रा पी आर ओ, आर एस नेगी क्लब सर्विस चेयरपर्सन, सुरेन्द्र कुमार बाटला टेल ट्विस्टर, सुशील मदान टेमर चुने गए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ा राजनीतिक बदलाव: बिहार के मुख्यमंत्री थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा, कौन होगा नया मुख्यमंत्री? अटकलें तेज

🔊 Listen to this इस पूरे घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-