Breaking News

काशीपुर :बाइक सवार दंपत्ति की दुर्घटना में मौत

काशीपुर । बाइक पर जा रहे दंपत्ति को पिकअप ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक दंपत्ति जसपुर से दवाई लेकर घर लौट रहे थे। दोनों के शवों का यहाँ पोस्टमार्टम किया जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के थाना भगतपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम मानपुर निवासी ललित पुत्र बलवंत अपनी पत्नी आरती की दवाई लेकर जसपुर से लौट रहा था कि ग्राम हल्दुआ साहू के पास एक पिक अप ने बाइक पर टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने दंपत्ति के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत ललित यहाँ सूर्या में कार्यरत था। उसका विवाह तीन वर्ष पूर्व हुआ था। दोनों के कोई संतान नहीं है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ा राजनीतिक बदलाव: बिहार के मुख्यमंत्री थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा, कौन होगा नया मुख्यमंत्री? अटकलें तेज

🔊 Listen to this इस पूरे घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-