Breaking News

बड़ी खबर :धार्मिक स्थानों पर पांच से ज़्यादा लोगों की मौजूदगी पर लगी रोक

@शब्द दूत ब्यूरो

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक स्थानों पर एक समय में पांच से ज्यादा लोगों की मौजूदगी पर रोक लगा दी है। मुख्यमंंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी धार्मिक स्थल पर एक बार में पांच से ज्यादा लोग प्रवेश न करें।

बता दें कि राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यह निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में 14 अप्रैल से नवरात्र जबकि 13 अप्रैल से रमजान का महीना शुरू होने की उम्मीद है। इन पर्वों को देखते हुए मुख्यमंत्री के इस फैसले को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने राजधानी लखनऊ में संक्रमण के मामलों में उछाल को देखते हुए पुलिस आयुक्त, लखनऊ को निर्देश दिया है कि धर्म स्थलों में पांच से अधिक लोगों को एक साथ प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाए। बाजारों में व्यापारियों से बातचीत करके उनका सहयोग लेते हुए सुरक्षित दूरी का पालन कराया जाए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-