Breaking News

काशीपुर :जेसीबी लेकर खाई खोदने पहुंची वन विभाग की टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध

काशीपुर । तहसील काशीपुर के अन्तर्गत करनपुर गांव में में वन विभाग  द्वारा बिल्कुल गांव की सीमा में खाई खोदने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए हैं हालांकि वन विभाग का काम जारी है। ग्राम पंचायत सदस्य का आरोप है कि जिस जगह खाई खोदी जा रही है उसके बारे न तो ग्राम प्रधान को बताया गया और न ही राजस्व विभाग को सूचित किया गया। उधर रेंजर के मुताबिक नाला वन विभाग की जमीन पर ही खोदा जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी किशन शाही ने बताया कि वन भूमि पर अतिक्रमण रोक के लिए खाई खोदी जा रही है। 

उधर विरोध कर रहे ग्राम पंचायत सदस्य ओंकारदीप सिंह ने बताया कि यह नाला हाथियों की गांव में रोकथाम के लिए खोदा जा रहा है जबकि यहां पर हाथियों का किसी प्रकार का कोई भी आवागमन नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस खाई के एक तरफ में गांव और दूसरी ओर  नदी है। भविष्य में नदी में पानी आने पर वह पानी नाले में गिरेगा और नाले से लगे गांव के मकानों में झोपड़ियों को भी खतरा हो सकता है। 

ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि खाई का खुदान वन विभाग अपनी सीमा में गांव की जमीन छोड़कर करें। जिससे गांव को किसी प्रकार का कोई खतरा ना हो। इसके लिए वन विभाग और राजस्व विभाग के पटवारियों को बुलाकर उनके अभिलेखों की अनुसार मिलान करके वन विभाग अपनी सीमा में खाई खोदे। अगर खोजना है  ग्राम पंचायत सदस्य के द्वारा इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत भी दर्ज करा दी गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ा राजनीतिक बदलाव: बिहार के मुख्यमंत्री थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा, कौन होगा नया मुख्यमंत्री? अटकलें तेज

🔊 Listen to this इस पूरे घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-