Breaking News

उत्तराखंड में संक्रमण बढ़ा तो राजधानी सहित अन्य शहरों में झेलने पड़ सकते हैं प्रतिबंध?

@शब्द दूत ब्यूरो

उत्तराखंड में यदि कोरोना संक्रमण की रफ्तार नहीं थमी और मरीज बढ़ने का सिलसिला जारी रहा तो राजधानी देहरादून सहित अन्य स्थानों पर लोगों को कुछ प्रतिबंध झेलने पड़ सकते हैं। इसमें सार्वजनिक समारोह में प्रतिभागियों की संख्या सीमित होने के साथ ही नाइट कर्फ्यू जैसे विकल्प भी शामिल हैं। हालांकि अभी सरकार की ओर से ऐसे कोई संकेत नहीं है लेकिन बढ़ रहे मरीजों की संख्या चिंता बढ़ा रही है। 

दरअसल राज्य में पिछले दो सप्ताह से कोरोना संक्रमण में भारी इजाफा हुआ है और एक ही दिन में छह से सात सौ नए मरीज सामने आ रहे हैं। राजधानी देहरादून का हाल सबसे बुरा है जहां एक ही दिन में तीन-तीन सौ से अधिक मरीज मिले हैं।

देश के कई राज्यों में संक्रमण बढ़ने के बाद अलग-अलग तरह के प्रतिबंध लगाए जाने शुरू हो गए हैं। इसे देखते हुए अब राज्य सरकार पर भी संक्रमण रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का दबाव है। सूत्रों ने बताया कि राज्य में संक्रमण की स्थिति पर अगले एक-दो दिन नजर रखने का निर्णय लिया गया है और उसके बाद कुछ कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। हालांकि इस मामले में पहले उच्च स्तर पर विचार विमर्श किया जाएगा और हरी झंडी मिलने के बाद ही फैसला होगा।

देहरादून में संक्रमण की स्थिति तेजी से बिगड़ रही है। ऐसे में यदि अभी नहीं संभले तो देहरादून से अब संक्रमण अन्य जिलों में भी फैलने का खतरा है। ऐसे में 12 राज्यों से उत्तराखंड आने वाले प्रतिबंध राज्य के भीतर भी लगाने पर विचार हो सकता है। हालांकि संक्रमण की स्थिति बहुत ज्यादा बिगड़ने पर ही यह निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ा राजनीतिक बदलाव: बिहार के मुख्यमंत्री थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा, कौन होगा नया मुख्यमंत्री? अटकलें तेज

🔊 Listen to this इस पूरे घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-