Breaking News

इक बंगला बने न्यारा: राजधानी दिल्ली के सबसे महंगे इलाके लुटियंस जोन में इन पांच अरबतियों के हैं करोड़ो के बंगले

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

दिल्ली का लुटियंस जोन ऐसा इलाका जहां एक वर्ग फुट की जगह भी प्रीमियम कॉस्ट पर मिलती है। बता दें कि दिल्ली के सबसे महंगे इस पॉश इलाके में देश के कई अरबपतियों की बेशकीमती प्रॉपर्टी है। यहां गौतम अडानी से लेकर लक्ष्मी मित्तल तक कई भारतीय अरबपतियों ने करोड़ों के बंगले खरीदे हुए हैं।

सबसे पहले बात करते हैं गौतम अडानी की। गौतम अडानी के अडानी समूह ने साल 2020 में दिल्ली के लुटियंस एरिया में  एक बंगला 400 करोड़ रुपये में लिया था। ये बंगला भगवानदास रोड पर स्थित है। इस बंगले की बोली में गौतम अडानी की कंपनी अडानी समूह ने बाजी मार ली थी। बता दें कि ये बंगला आदित्य एस्टेट्स प्राइवेट लिमिटेड का था। गौतम अडानी का ये बंगला 3.4 एकड़ में बना हुआ है और इस बंगले का बिल्ट-अप एरिया 25,000 वर्ग फुट से भी ज्यादा है। यहां 7 बेडरूम, 6 लिविंग रूम और डाइनिंग रूम के अलावा एक स्टडी रूम और 7000 वर्ग फुट में स्टाफ क्वार्टर भी है।

लक्ष्मी मित्तल का इंप्रेसिव प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो किसी से छिपा नहीं है। लक्ष्मी मित्तल एक ब्रिटिश नागरिक भी हैं उनकी ब्रिटेन में भी काफी संख्या में प्रॉपर्टी हैं। वर्ष 2005 में, लक्ष्मी मित्तल ने लुटियंस दिल्ली में एक बंगला खरीदा था, और उस पर 31 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

पिछले कुछ वर्षों में पेटीएम का विकास तेजी से हुआ है और इसके संस्थापक, विजय शेखर की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अरबपति विजय शेखर ने नई दिल्ली के लुटियंस में द गोल्फ लिंक्स पर एक बंगला खरीदा था। रिपोर्ट के मुताबिक शेखर का बंगला 6,000 वर्ग फीट का प्रीमियम स्थान है और उन्होंने इस बंगले के लिए 82 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

इस लिस्ट में हाल की प्रॉपर्टी डील डिक्सन टेक्नोलॉजीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुनील वचानी ने की है। मनीकंट्रोल के अनुसार सुनील वचानी ने लुटियंस दिल्ली में 170 करोड़ रुपये का एक बंगला खरीदा है। चूंकि गौतम अडानी की ये प्रॉपर्टी एक नीलामी में खरीदी गई थी, इसलिए इस सौदे को दिल्ली में अब तक की सबसे महंगी अचल संपत्ति की खरीद बताया जा रहा है।

इस लिस्ट में नवीन जिंदल लुटियंस दिल्ली में दूसरी सबसे महंगी संपत्ति के मालिक हैं। उनके बंगले की कीमत 120-150 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका में बनेगी 300 अरब डॉलर की विशाल तेल रिफाइनरी, रिलायंस के साथ ऐतिहासिक साझेदारी का ट्रंप ने किया ऐलान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2026) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-