Breaking News

काशीपुर :अम्बेडकर जयंती पर संविधान पुस्तिका बांटी जायेगी

काशीपुर। आगामी 14 अप्रैल को देशभर में संविधान रचयिता डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जायेगी। जयंती पर ओम सांई राम इंटरप्राईजेज की तरफ से लोगों को जागरूक करने के लिये संविधान रूपी पुस्तकों का वितरण भी किया जायेगा।

खड़कपुर देवीपुरा स्थित ओम सांई राम इण्टर प्राईजेज पर दलित समाज के लोगों की एक बैठक संस्था के एमडी विक्की राजकुमार सौदा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान विक्की सौदा ने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को देश भर में अम्बेडकर जयंती मनाने के साथ ही जयंती पर ओम सांई राम इंटरप्राईजेज की तरफ से लोगों को जागरूक करने के लिये संविधान रूपी पुस्तकों का वितरण भी किया जायेगा ताकि हर समाज के लोग संविधान का सम्मान करें और बाबा साहेब के प्रति सच्ची आस्था रखें।

बैठक में भरत सिंह, नितिन गौतम, निमित्त सिंह, योगेश सौदा, धर्मवीर सागर, जितेंद्र सिंह, आलोक सौदा, सिद्धार्थ सिंह, सचिन गौतम, अंकित सिंह, अमित सागर, सुमित वाल्मीकि, अरुण वाल्मीकि, दीपक सिंह समेत दर्जनों दलित समाज के लोग मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सही जानकारी :शंख हड्डी से नहीं, समुद्री जीव की बनाई कैल्शियम कार्बोनेट की खोल से बनता है

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) शंख को लेकर आम लोगों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-