काशीपुर । सूबे के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई के साथ शहर की समस्याओं का भारीभरकम पुलिंदा भी भेज दिया। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने सूबे के नये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड का उत्तराखंड राज्य समेत काशीपुर शहर भी विकास की ओर अग्रसर होगा। इन समस्याओं को उन्होंने स्पीड पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को सीधे अवगत कराया है।
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुनील टंडन ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बधाई पत्र के साथ लिखा है कि समस्याओं के अंबार से जूझते शहर के निवासियों की उम्मीदों को पूरा करें। व्यापारी नेता ने शहर के भीतरी क्षेत्र मुख्य चौराहे से मौहल्ला किला, डाक्टर लाइन पर हर वक्त लगने वाले जाम से आजिज आ चुकी जनता को निजात दिलाई जाने की मांग की है। महानगर अध्यक्ष सुनील टंडन ने कहा कि कई बार प्रशासन की ओर से इस संबंध में बैठक की गई लेकिन नतीजा शून्य। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में वन ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाये।
व्यापारियों को साप्ताहिक बंदी का पालन न करने वालों की वजह से हो रहे आर्थिक नुकसान को रोकने के लिए सुनील टंडन ने बुधवार को पूरी तरह बाजार बंद करने के लिए प्रशासन को निर्देशित करने की मांग की है।
नगर में पुलिस बल की कमी को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि शहर की आबादी के हिसाब से यहाँ पर्याप्त पुलिस बल बढ़ाया जाना चाहिए।
शहरवासियों की जी का जंजाल बन चुके आरओबी का कछुआ चाल से निर्माण को लेकर व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुनील टंडन ने सर्विस रोड न बनने से गढ्डो में तब्दील सड़क दुर्घटना को दावत दे रही हैं। इस फ्लाईओवर की वजह से यहाँ जाम की बदतर हालात हो गये हैं।
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुनील टंडन ने स्थानीय प्रशासन से मास्क की अनिवार्यता के सोशल डिस्टेंस के मानकों का पालन कराने के लिए कड़ाई से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने माना कि आमजन कोविड 19 के मामले में शिथिलता बरत रहे हैं। 


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal