गुप्तकाशी । बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडे अपनी अदाकारी के लिये ही नहीं अपनी जन्मभूमि उत्तराखंड के प्रति लगाव के लिए भी जाने जाते हैं। आज हेमंत पांडे एक अलग ही अंदाज में नजर आये। अपने घर के पास जेसीबी चलाते हुए काम करते दिखाई दिये।
शब्द दूत से बात करते हुए हेमंत पांडे ने कहा कि अपनी मिट्टी और अपनी जड़ों से जुड़ाव होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि वह केदारनाथ मार्ग पर हिमालयन ड्रीम्स नाम से एक होम स्टे बना रहे हैं। 


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal