Breaking News

गदरपुर :आम आदमी पार्टी के कार्यालय का जिलाध्यक्ष मुकेश चावला ने किया शुभारंभ

गदरपुर । आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने दिनेशपुर में पार्टी  कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के शासनकाल में उत्तराखंड बदहाली के कगार पर पहुंच गया है।

जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के बाद मुकेश चावला पहली बार गदरपुर विधानसभा के दौरे पर पहुचे थे। जहाँ उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने दिनेशपुर में पार्टी कार्यालय में उनका स्वागत किया । इस मौके पर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।सभा का संचालन रवि कुमार ने किया। 

विधानसभा क्षेत्र केे संगठन मंत्री अमरदीप सिंह विर्क व जिलाध्यक्ष मुकेश चावला ने विधानसभा क्षेेत्र में संगठन का विस्तार करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष, विधानसभा सचिव, सहित किसान मोर्चा, महिला मोर्चा ,युवा मोर्चा , मजदूर मोर्चा , ओबीसी मोर्चा , एससी/एसटी मोर्चा , सोशल मीडिया प्रभारी व अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा व नियुक्ति पत्र दिए गए।

इस मौके पर भुवन बिष्ट, मो0 अहमद, बलि अहमद, आनंद विश्वास, विकास पपनेजा,खुर्शीद , निशान सिंह , नीरज राय, हरमीत सिंह, विनोद कुमार,कैलास राजपूत, राजपाल सिंह, रेखा सरकार ,शाहिद,तनु अरोरा , कलावती , आना सरकार , आर के ब्यास , दिलबाग सिंह, मलकीत सिंह, अर्शदीप सिंह, सुखवीर सिंह , सतनाम , भवेश ,असित मंडल ,अजीत मौर्य , गीता सिंह, रिंकी, कल्पना, राधा रानी , सुनीता, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-