Breaking News

पुलिस ने हरिद्वार कुंभ मेले की व्यवस्था के लिए आरएसएस को पत्र लिखकर मांगी मदद

@शब्द दूत ब्यूरो

देहरादून। हरिद्वार में कुंभ मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) से मदद मांगी है। कुंभ के आईजी संजय गुंज्याल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तराखंड के प्रांत संघ संचालक व प्रांत कार्यवाह को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और कोरोना के चुनौती के मद्देनजर सहायता की आवश्यकता है। इस संबंध में प्रांत प्रचारक और अन्य पदाधिकारियों से भी वार्ता की गई है।

पत्र में लिखा है, “आपसे अपेक्षा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि कुंभ मेला 2021 हरिद्वार के दौरान भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन हेतु कुंभ मेला पुलिस की सहायता के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक के स्वयंसेवकों का सहयोग कुंभ मेला पुलिस को पूर्व की भांति प्राप्त होगा।”

बता दें कि एक अप्रैल से कुंभ मेले का शुभारंभ हो चुका है। कोरोना वायरस के चलते इस बार कुंभ मेले की अवधि पहली बार घटा दी गई है। इस साल कुंभ मेला एक से 30 अप्रैल तक ही चलेगा। कोरोना महामारी के चलते कुंभ मेले में प्रवेश को लेकर भी काफी सावधानियां बरती जा रही हैं। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हरिद्वार कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड-19 की रिपोर्ट, जिसमें उनके संक्रमित ना होने की पुष्टि हो या टीकाकरण रिपोर्ट लाना अनिवार्य कर दिया है। 

प्रदेश के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने इस संबंध में कहा था कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि हरिद्वार कुंभ में आने के लिए 72 घंटे पहले की कोविड-19 की आरटी-पीसीआर की नकारात्मक जांच रिपोर्ट या टीकाकरण रिपोर्ट लाना जरूरी होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हिस्ट्रीशीटर व हत्या आरोपी को भाजपा का जिलामंत्री बनाए जाने पर विवाद, 2008 हत्या कांड से जुड़ा नाम फिर चर्चा में

🔊 Listen to this भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय कार्यसमिति इन दिनों विवादों के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-