Breaking News

काशीपुर:लगातार हारने की आदत हो गई है कांग्रेस को, आप प्रदेश उपाध्यक्ष का प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पर तीखा हमला

काशीपुर । कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव के कल काशीपुर में दिये गये बयान पर आम आदमी पार्टी कांग्रेस पर हमलावर हो गई। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने उन्हें सलाह दी कि लगातार हार की विभीषिका झेल रही कांग्रेस को आम आदमी पार्टी की जगह खुद की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में कांग्रेस की तरह चुनाव हारने नहीं वरन दिल्ली की तरह चुनाव और जनता का दिल जीतने आई है। ठीक इसके विपरीत कांग्रेस न तो जनता का दिल जीत पाई और न ही कोई चुनाव। आप नेता ने कहा कि कोई भी चुनाव जीतने से पहले जनता का दिल जीतना होता है। अपने ही पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए जिनके पास समय नहीं वह जनता को क्या समय दे पायेंगे। 

दीपक बाली ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को सरकार बनवाने में सहयोग करने वाली कांग्रेस किस मुंह से जनता के बीच जायेगी। कांग्रेस को जिताने का मतलब भाजपा की सरकार बनवाना जैसा कि उत्तराखंड में होता आया है। उन्होंने कहा कि श्री यादव को आम आदमी पार्टी की नहीं बल्कि गुटों में बटी अपनी कांग्रेस पार्टी की चिंता करनी चाहिए क्योंकि आम आदमी पार्टी की चिंता तो अब कांग्रेस और भाजपा से दुखी व निराश उत्तराखंड की सम्मानित जनता और आम आदमी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता खुद कर रहे हैं ।यदि श्री यादव सल्ट उपचुनाव को सेमीफाइनल बता रहे हैं तो यह भी बता दें कि सेमीफाइनल न जीत पाए तो वें और उनकी कांग्रेस पार्टी 2022 का फाइनल चुनावी मैच कैसे खेलेगी ?क्योंकि फाइनल वही खेलता है जो सेमी फाइनल जीतता है । अतः सल्ट का सेमी फाइनल कांग्रेस को ही मुबारक हो।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-