हरिद्वार । कुंभ के पहले ही दिन बैरागी कैंप में संतों के साथ बैठक करने गये अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह को आज देर रात अवस्थापना कामों में देरी से भड़के संतो ने बुरी तरह मारपीट कर दी। इस मारपीट में एक सिपाही भी घायल हो गया है। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहाँ अफरा-तफरी मच गयी और और मौके पर आईजी कुंभ संजय गुंज्याल , एसएसपी कुंभ जन्मेजय खंडूड़ी एसएसपी हरिद्वार सैंथिल अबुदई और सीओ फोर्स के साथ घटनास्थल पंच निर्मोही अणि अखाड़ा पहुंचे। 
घटना आज रात आठ बजे उस समय हुुई जब अपर मेेलाधिकारी हरबीर सिंह अखिल भारतीय निर्मोही अणी अखाड़ा में संतों के साथ बैठक के लिए कैंप पहुंचे। उस समय वहां अखाड़ा के कई संत मौजूद थे। इस दौरान कैंप में बिजली नहीं थी। जिस पर बैरागियों ने उनके साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह की घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुुरू कर दी जिससे वह घायल हो गये। सूूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आईजी ने छावनी पहुंचकर संतों से बातचीत की और हरबीर सिंह को वहां से बाहर निकाला। उनकी आंख और शरीर में कई जगहों पर चोट लगी हैं। मारपीट करने वाले संतों को चिह्नित किया जा रहा है।


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
