Breaking News

ब्रेकिंग :22 डाक्टर कोरोना संक्रमित , 48 घंटों के लिए मेडिकल सेवायें स्थगित

@शब्द दूत ब्यूरो

रोहतक। यहाँ कोरोना को लेकर डरावनी खबर सामने आ रही है। यहां पीजीआई रोहतक में 22 डॉक्टर एक साथ कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। 

कोरोना संक्रमित होने वालों में 19 पीजी डॉक्टर, दो सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर और एक सीनियर डॉक्टर शामिल है। इतनी बड़ी संख्या में डाक्टरों के संक्रमित पाए जाने पर सावधानी बरतते हुए 48 घंटे के लिए सभी सेवाएं रोक दी गई है।

जानकारी के मुताबिक यहां संक्रमण फैलने का मुख्य कारण लेबर रूम को माना जा रहा है।  संस्थान की ओर से पीजीआईएमएस की चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पा दहिया ने बताया कि संस्थान के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के लेबर रूम में तैनात करीब 22डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके कारण बुधवार दोपहर बाद से विभाग के लेबर रूम को 48 घंटों के लिए सैनिटाइज कर बंद कर दिया जाएगा ताकि वहां से संक्रमण और न फैले।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-