Breaking News

काशीपुर :एससी गुड़िया इंस्टीट्यूट के असिस्टेंट प्रोफेसर मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर

काशीपुर । सत्येन्द्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के सहायक प्रोफेसर ने राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता मिस्टर उत्तराखंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

इंस्टीट्यूट की प्राचार्या डॉ निमिषा अग्रवाल ने बताया कि संस्थान में वाणिज्य विभाग में सहायक प्रोफेसर अंकुश शर्मा ने बीते दिनों विकास नगर देहरादून में नेशनल फिजीक कमेटी उत्तराखंड द्वारा आयोजित सीनियर वर्ग में अपने भार वर्ग पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 200 खिलाड़ियों ने बॉडी बिल्डिंग, मैन फिजीक एवं क्लासिक बिल्डिंग में भाग लिया। प्रतियोगिता के जज अतेन्द्र सिंह थे। अंकुश शर्मा को द्वितीय पुरस्कार के रूप में एनपीसी का प्रमाण पत्र ट्राफी व सप्लीमेंट स्टेक प्रसिद्ध यूट्यूबर तरूण गिल ने प्रदान किया। अंकुश शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के साथ एससी गुडिया इंस्टीट्यूट एवं फिटनेश परिवार को दिया। 

अंकुश शर्मा की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉ नीरज आत्रेय, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय निदेशक डॉ केवल कुमार प्राचार्य (लॉ) डॉ ए के पाण्डय निदेशक प्रशासन (पी जी) पी के बख्शी, प्राचार्या डॉ निमिषा अग्रवाल सहित समस्त स्टाफ ने बधाई दी है।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हिस्ट्रीशीटर व हत्या आरोपी को भाजपा का जिलामंत्री बनाए जाने पर विवाद, 2008 हत्या कांड से जुड़ा नाम फिर चर्चा में

🔊 Listen to this भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय कार्यसमिति इन दिनों विवादों के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-