
काशीपुर । उत्तराखंड सरकार द्वारा बुधवार को कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जारी नई एस ओ पी के बाद काशीपुर के स्थानीय प्रशासन को नई चुनौती का सामना करना होगा।
बता दें कि 13 अप्रैल से 30 अप्रैल तक यहाँ उत्तर भारत का विख्यात मां बाल सुंदरी देवी चैती मेले का आयोजन किया जाना है। चैती मेले में देश के कोने-कोने से व्यापारी और श्रद्धालु पहुंचते हैं। लाखों की भीड़ इस मेले में जुटती है। राज्य में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। हालांकि कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हाईकोर्ट ने कोविड-19 की आर टी पीसीआर रिपोर्ट लाना जरूरी कर दिया गया है।
काशीपुर का चैती मेला और हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन साथ-साथ ही है। ऐसे में चैती मेले की प्रशासनिक व्यवस्था को नई एस ओ पी के तहत संपन्न कराना स्थानीय प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगा।



Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal