Breaking News

ब्रेकिंग :काशी सिंह ऐरी आम आदमी पार्टी का दामन थामेंगे, उक्रांद का बड़ा चेहरा हैं ऐरी, मनीष सिसोदिया से हुई मुलाकात

देहरादून । 2022 के नजदीक आते ही उत्तराखंड में राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रदेश में एक साफ छवि के चेहरे को ढूंढ रही और उत्तराखंड में अपने आप को स्थापित करने के लिए प्रयासरत आप पार्टी प्रदेश के कई बड़े नेताओं से सम्पर्क कर रही है। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि उक्रांद के वरिष्ठ और कद्दावर नेता काशी सिंह ऐरी से भी आप सम्पर्क में है। सूत्रों के अनुसार ऐरी उक्रांद में दिवाकर भट्ट की मनमानी से नाराज हैं और पार्टी में अपनी और अपने समर्थकों की उपेक्षा से आहत भी हैं। सूत्रों की मानें तो ऐरी अपनी नाराजगी पार्टी के स्तर पर व्यक्त भी कर चुके हैं।

गौरतलब है कि ऐरी संसदीय राजनीति के गहन जानकार माने जाते हैं। उन्होंने उ0प्र0 से लेकर उत्तराखंड की विधानसभा में अपनी विद्वता का लोहा मनाया है। वर्तमान राजनीति में आप को जहाँ एक ईमानदार और बेदाग चेहरे की तलाश है, वहीं ऐरी अपनी ही पार्टी में अपनी उपेक्षा से खिन्न हैं। जानकारों का मानना है कि यदि ऐरी आप में जाते हैं तो आप और ऐरी दोनों ही उत्तराखंड में मजबूत होंगे।

दिल्ली के सूत्र बताते हैं कि ऐरी विगत एक सप्ताह से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और उनकी कई दौर की वार्ता आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया से हो चुकी है। आप उन्हें उत्तराखंड प्रदेश का संयोजक और राष्ट्रीय प्रवक्ता भी बना सकती है। कुछ ही दिनों बाद ऐरी आधिकारिक रूप से आप में शामिल हो सकते हैं।

यदि ऐसा हुआ तो उत्तराखंड की राजनीति में आप त्रिकोणीय मुकाबले में आ खड़ी होगी।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ा राजनीतिक बदलाव: बिहार के मुख्यमंत्री थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा, कौन होगा नया मुख्यमंत्री? अटकलें तेज

🔊 Listen to this इस पूरे घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-