Breaking News

मुनाफे का निजीकरण और घाटे का राष्ट्रीयकरण कर रही सरकार: राहुल गांधी

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

बैंकों की हड़ताल को लेकर राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला किया है। ट्विटर के माध्यम से राहुल गांधी ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर निशाना निशाना साधते हुए कहा कि भारत सरकार मुनाफे का निजीकरण और घाटे का राष्ट्रीयकरण कर रही है। सार्वजनिक बैंकों को मोदी मित्रों को बेचकर भारत की आर्थिक सुरक्षा के साथ समझौता किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि बैंककर्मियों की हड़ताल में मैं उनके साथ खड़ा हूं।

इससे पहले कांग्रेस ने सार्वजनिक क्षेत्र के दो और बैंकों के प्राइवेटाइजेशन के प्रस्ताव के विरोध में सरकारी बैंकों की हड़ताल का समर्थन किया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार बैंकों को बेचकर डिसइंवेस्टमेंट से जुड़े टारगेट को हासिल करना चाहती है। पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि पब्लिक सेक्टर के बैंकों को बेचने की बजाय में उनमें अधिक जवाबदेही सुनिश्चित करने की जरूरत है।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-