Breaking News

ब्रेकिंग :तीन युवकों के खून से लथपथ शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी

@शब्द दूत ब्यूरो

मिर्जापुर । जिले के नंदूपुर गांव के नजदीक तीन खून से लथपथ शव मिलने से वहाँ सनसनी फैल गई है। तीनों मृतकों की हत्या धारदार हथियार से की गई है। शव के पास से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उनकी शिनाख्त हो पाई। एक सोनभद्र तथा दो बिहार निवासी हैं।

आज सुबह सड़क से गुजर रहे लोगों ने तीनों शव देखे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। तीनों शवों को कब्जे में ले लिया। मृतकों की जेब से तलाशी के दौरान एक के पास से रायफल की गोली व डायरी मिली। तीनों युवकों की हत्या का कारण अभी तक पता नही चल सका है।

शिनाख्त के बाद पुलिस ने मृतकों के बारे में जानकारी दी। एक मृतक राजकुमार यादव बिहार के रोहतास जिले के गरौली व उसका साथी ओम जिले के गांव का निवासी है। तीसरा मृतक पिंटू कुमार सोनभद्र का रहने वाला था। एक मृतक के जेब से राइफल की गोली 6000 रुपये और एक डायरी बरामद हुई। कोतवाल गोपाल दास गुप्ता ने बताया कि तीनों युवकों की धारदार हथियार से हत्या की गई है। तीनों का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

स्वच्छता चौपाल से काशीपुर में नई उम्मीद: पहल महापौर ने कर दी, अब गेंद जनता के पाले में, कैसे खेलेगी स्वच्छता का खेल?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अगस्त 2026) काशीपुर। शहर को स्वच्छ बनाने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-