@शब्द दूत ब्यूरो
देहरादून। भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर आगामी 18 मार्च को प्रस्तावित सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिये गये हैं। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने अब इस आशय के निर्देश जारी किए हैं। 
कार्यक्रम निरस्त होने पर माना अब सरकार ने भी माना चार साल ‘बेमिसाल’ नहीं ‘बदहाल’, इसीलिये सारे एसभी सरकारी कार्यक्रम निरस्त कर दिये गये हैं। बता दें कि इस कार्यक्रम के लिये पोस्टर और बैनर छापे गये थे। दरअसल इन पोस्टर और बैनरों तथा किताबों पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की फोटो बैनर छ्पी थी। इन सभी कार्यक्रम के लिए खर्च भी सरकार के द्ववारा ही होना था।
बता दें कि पहले भाजपा सरकार के चार साल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने 12 मार्च को सभी डीएम को पत्र भेज आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए थे जिसमें विधानसभावार प्रस्तावित कार्यक्रम की सूची के अनुसार तैयारी करने को कहा गया था।



Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal