Breaking News

बड़ी खबर :थोड़ी देर में प्रेस कांफ्रेंस में इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं त्रिवेन्द्र सिंह रावत

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत आज तीन बजे मीडिया से मुखातिब होंगे। अब यह तय माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत इस्तीफा देने जा रहे हैं। अगले मुख्यमंत्री के रूप में अनिल बलूनी और धन सिंह रावत के नाम सबसे आगे हैं। धन सिंह रावत का नाम स्वयं त्रिवेन्द्र सिंह रावत की तरफ से आया है।सीएम इस समय देहरादून में अपने सरकारी आवास पर मौजूद हैं। वहीं वह प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे।

शाम चार बजे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। उधर केन्द्रीय पर्यवेक्षक डॉ रमन सिंह देर शाम देहरादून पहुंच सकते हैं। तीन बजे ही मुख्यमंत्री को लेकर घटनाक्रम साफ हो पायेगा।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-