Breaking News

उत्तराखंड :इस्तीफा या मंत्रिमंडल विस्तार? अटकलों पर टिकी राजनीति

@शब्द दूत ब्यूरो

देहरादून । उत्तराखंड की राजनीतिक हालातों पर एक बार फिर आज कयासों का बाजार गर्म हो गया है। सीएम त्रिवेंद्र रावत आज सुबह दिल्ली से देहरादून लौटे हैं। वहीं आज शाम उनका राज्यपाल से मिलने का कार्यक्रम भी बताया जा रहा है। 

सीएम के राज्यपाल से मिलने के कार्यक्रम को लेकर कहा जा रहा है कि वह उन्हें इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि अभी यह सिर्फ अनुमान ही है।

उधर प्रदेश के सह प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए त्रिवेन्द्र सिंह रावत के कार्यकाल की प्रशंसा भी की है। ऐसे में में सीएम के इस्तीफा देने की बात पच नहीं रही। 

उधर सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ नाराज विधायकों को शामिल कर डैमेज कंट्रोल भी किया जा सकता है। बहरहाल आज का दिन भी प्रदेश की राजनीति में गहमागहमी का रहेगा।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-