Breaking News

दुखद हादसा :स्कूल की दीवार गिरने से छह की मौत, कई अन्य दबे

@शब्द दूत ब्यूरो

खगड़िया।  स्‍कूल की दीवार गिरने के कारण बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ अन्‍य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा खगड़िया के महेशखुंट थाना के चंडी टोला गांव में हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बगल में 14वीं वित्त योजना के तहत जेसीबी से नाला के लिए खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान नाले में पूर्व से लगे नल जल योजना का पाइप काम के दौरान कट गया और उससे पानी बहने लगा। इससे खुदाई की जा रही मिट्टी गीली हो गई और देखते ही देखते दीवार गिर गई। दीवार गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर उसके नीचे दब गए जिसमें छह मजदूरों की मौत हो गई।
घटना की सूचना पर प्रभारी डीएम शत्रुंजय मिश्रा, एसपी अमितेश कुमार, गोगरी एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल, गोगरी एसडीपीओ मनोज कुमार, खगड़िया एसडीपीओ आलोक रंजन, गोगरी के अपर एसडीओ चंद्र किशोर सिंह, गोगरी इंस्पेक्टर अक्षय लाल, पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार, महेशखूंट थानाध्यक्ष नीरज ठाकुर समेत काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद है । दो जेसीबी मौके पर शवों की खोज में लगी हुई हैं। 

इस हादसे मृत मजदूरों में मानसी प्रखंड की पूर्वी ठाठा पंचायत अन्तर्गत चैधा गांव के प्रमोद पासवान (40 वर्ष), पूर्वी ठाठा पंचायत के वार्ड नंबर 14 निवासी ज्ञानदेव पासवान (25 वर्ष), गोगरी के हरदयाल नगर वार्ड संख्या सात निवासी शिवशंकर सिंह (30 वर्ष), चैधा गांव के वार्ड संख्या दो निवासी ललित कुमार शर्मा (25 वर्ष), चैधा दुर्गा स्थान वार्ड संख्या चार निवासी झुलन तांती (22 वर्ष) तथा चैधा वार्ड संख्या चार के छैला तांती (25 वर्ष) शामिल हैं। बता दें कि स्‍कूल की दीवार का निर्माण  पिछले साल ही हुआ था।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-