Breaking News

किसी भी हाल में 5 राज्यों के चुनावों में भाजपा की किरकिरी करवा विपक्ष को कोई मौका नहीं देंगे उत्तराखंड के विधायक व राष्ट्रीय नेतृत्व :मनीष वर्मा

देहरादून । पूर्व राज्यमंत्री व भाजपा नेता मनीष वर्मा का मानना है कि उत्तराखण्ड से आ रही रोज एक नई सियासी खबर के बीच बड़ी खबर यह है कि सिर्फ मीडिया में ही बदलाव की खबर को प्लांट करवाया जा रहा है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है क्योंकि 5 राज्यों में चुनाव चल रहे है और ऐसे में भाजपा नेतृत्व व उत्तराखंड के बुद्धिजीवी विधायक भाजपा की किरकरी कर विपक्ष को एक नया मुद्दा  5 राज्यो के चुनावों में नहीं देंगे और यदि कोई  विचारधारा में  मतभेद है तो वह कल समाप्त हो जाएगा ।  शब्द दूत  से बातचीत में श्री वर्मा ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा एक है व रहेगी व कहा पार्टी की प्रतिष्ठा की बात होगी वहां विरोधियों को कड़ा जवाब दिया जाएगा ।

 श्री वर्मा ने कहा कि चाहे राज्य सभा सांसद हो या लोकसभा सांसद अथवा मंत्री कोई भी इस समय यह नहीं चाहेगा कि जनता पर किसी भी प्रकार के 2-2 चुनाव का बोझ पड़े जबकि राज्य भारी संकट से जूझ रहा हो । इसलिए त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री रहेंगे और अगला चुनाव भी टीएसआर के नेतृत्व में होगा और कल पूरे इस घटनाक्रम का पटाक्षेप हो जाएगा 
 श्री वर्मा ने  आशा जताई कि  सभी राजनीतिज्ञ जिनके नाम मुख्यमंत्री बदलने व उनके स्थान पर उनका नाम लिए जा रहा है सभी अपनी ओर से पार्टी के निर्णय के प्रति अपनी आस्था पर बयान जारी करेंगे।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

चेतावनी :पेपर कप में चाय पीना पड़ सकता है भारी, शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 जून 2026) नई दिल्ली। रेलवे स्टेशन, बस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-