देहरादून। उत्तराखंड के सियासी गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है प्रदेश में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक शुरू हो चुकी है।हाईकमान के आदेश पर्यवेक्षक के तौर पर उत्तराखंड भेजे गए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, संगठन महामंत्री अजय कुमार, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत एवं टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह इस बैठक में मौजूद हैं। बैठक को लेकर तमाम तरीके की चर्चाएं जोरों पर हैं। इधर आनन-फानन में बजट सत्र भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही तीसरी बड़ी खबर यह है कि करीब एक दर्जन से ज्यादा विधायक देहरादून पहुंच चुके हैं।



Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal