Breaking News

ब्रेकिंग :मामूली विवाद में कांवड़िए ने साथियों पर किया चाकू से हमला, एक की मौत, दो घायल, हमलावर कांवडियां गिरफ्तार

बाराबंकी।  मामूली विवाद में एक भिड़े कांवड़ियों में एक ने अपने अन्य साथी कांवड़ियों पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें कि एक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल बताये जा रहे हैं।

घटना आज सुबह यहाँ मसौली क्षेत्र में भयारा मोड़ के आगे घटी। सुबह रामनगर में लोधेश्वर महादेव के दर्शन के लिए कुछ कांवड़िए जा रहे थे। कांवड़ियों के बीच मामूली विवाद हो गया। देखते देखते एक कांवड़िए ने अपने अन्य साथी कावडियों पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें एक कांवड़िए की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि दो कांवड़ियों का उपचार किया जा रहा है।  पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है । मृतक और घायल हरदोई के निवासी हैं।

जानकारी के मुताबिक रामनगर थाना इलाके में महादेवा क्षेत्र में लोधेश्वर महादेव का मेला चल रहा है। दूर दराज से हजारों कांवड़िए गंगाजल लाकर भगवान लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक करते हैं। हरदोई जिले के थाना कासिमपुर के गांव घुसवाहा से भी 20-20 लोगों की दो टोलियां महादेवा जा रही थी।

एक टोली में घुसवाहा गांव के विपिन यादव, राकेश वर्मा , विवेक मिश्र व अमित रावत शामिल थे। टीम में शामिल अमित रावत बार-बार बाराबंकी बहराइच हाईवे पर बीच में चलने लगता। उसे कई बार टीम के लीडर व अन्य साथियों ने ऐसा करने से रोका था। जिससे नाराज होकर चाकू से तीनों पर हमला कर दिया। जिसमें विपिन यादव, राकेश वर्मा व विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने तीनों घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने विपिन यादव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने कहा कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

ऊधमसिंहनगर :हैदराबाद से चोरी की गई पांच करोड़ की ज्वेलरी समेत नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार, एस एस पी अजय गणपति की अगुवाई में हुआ पूरा आपरेशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) रुद्रपुर। हैदराबाद में लगभग 5 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-