Breaking News

हरियाणा में स्थानीय युवाओं के लिए प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में 75 फीसदी का आरक्षण

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

हरियाणा के राज्‍यपाल सत्यदेव नारायण आर्या ने 75 प्रतिशत रोजगार बिल को मंजूरी दे दी है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने य़ह जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं के लिए आज खुशी का दिन है। इस बिल की मंजूरी के बाद अब प्रदेश के युवाओं को निजी नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि हर कंपनी, सोसाइटी, ट्रस्ट में हरियाणा के युवाओं को 75 फीसदी का आरक्षण मिलेगा।

बता दें कि हरियाणा के लोगों को राज्य की 75% निजी नौकरियों में आरक्षण देने वाला विधेयक हरियाणा विधानसभा में पिछले साल नवंबर माह में पारित हुआ था। उस समय राज्‍य के डिप्‍टी सीएम दुष्‍यंत चौटाला ने कहा था कि हम उम्मीद करते हैं कि राज्‍यपाल भी जल्‍द इस पर स्वीकृति दे देंगे और हरियाणा में आने वाले समय में जितना भी रोज़गार आएगा, उसके अंदर हम हमारे युवाओं को तीन चौथाई रिजर्वेशन दे पाएंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आज काशीपुर आ रहे सीएम धामी से कांग्रेस नेता संदीप सहगल की अपील: ‘चैती मेले में रामनगर रोड से होकर आइए, तब दिखेगी जनता की परेशानी’

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। कांग्रेस के पूर्व महानगर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-