Breaking News

त्रिवेन्द्र सिंह रावत लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बन नया रिकार्ड कायम करेंगे, टीएसआर बातें कम काम ज्यादा गाने के निर्माता मनीष वर्मा बोले

देहरादून । बीते बीस वर्षों के उत्तराखंड के इतिहास में त्रिवेन्द्र सिंह रावत एक ऐसा कारनामा करने जा रहे हैं जो भाजपा की ओर से अनूठा रिकॉर्ड होगा। लगातार दो बार मुख्यमंत्री बनने वाले राज्य के पहले नेता होंगे। पूर्व राज्यमंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष वर्मा ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को बधाई देते हुए ये बात कही। 

दरअसल भाजपा नेता मनीष वर्मा ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के कामकाज पर एक गाना तैयार किया था। मनीष वर्मा होम एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माता के रूप में मनीष वर्मा ने भूपेंद्र बसेड़ा की आवाज में एक गीत यू ट्यूब पर 22 फरवरी को लांच किया। तब मनीष वर्मा को इस गीत के इससे भी अधिक सफल होने की उम्मीद थी। यह मनीष वर्मा कहते हैं। 

मनीष वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के कामकाज को यू ट्यूब पर पचास हजार से अधिक व्यूज मिलने का मतलब है कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत राज्य के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं ।यहाँ तक कि मनीष वर्मा होम एंटरटेनमेंट के बैनर तले बने इस गीत को लोग रिंगटोन भी बना रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के कामकाज पर बने इस गाने की सफलता से मनीष वर्मा इतने उत्साहित हैं कि टीएसआर बातें कम काम ज्यादा कि भारी सफलता को देखते हुए मनीष वर्मा 10 और  गाने लॉन्च करने जा रहे हैं।

मनीष वर्मा कहते हैं कि राज्य की जनता एक बार फिर त्रिवेन्द्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-