काशीपुर । नगर निगम की जेसीबी से कुचले एक युवक का पैर काटना पड़ा। निगम की ओर से पीड़ित को कोई राहत नहीं दी गई। जिस पर आप के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने आगे बढ़ कर उसकी मदद के लिए मुख्य नगर आयुक्त गौरव सिंघल से मुलाकात की। मुख्य नगर आयुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया कि पीड़ित की निगम की ओर से संभावित सहायता दी जायेगी।
मामला इसी माह 7 फरवरी का है कचनाल गाजी कुमाऊं कॉलोनी वार्ड संख्या 40 निवासी विनीत कुमार अपनी मां की दवाई लेने हेतु रामनगर रोड स्थित एल डी भटट राजकीय चिकित्सालय आया था। इसी बीच अनियंत्रित नगर निगम की जेसीबी ने विनीत को टक्कर मार दी थी जिसकी उपचार के दौरान एक टांग काटनी पड़ी । बताया जाता है कि संकट की इस घड़ी में उपचार कराना तो दूर नगर निगम ने पीड़ित विनीत का हाल चाल पूछने की भी जरूरत नहीं समझी ।
जब इसकी जानकारी आप नेता दीपक बाली को हुई तो वह मुख्य नगर आयुक्त से मिले और उनसे घायल विनीत की फौरी तौर पर आर्थिक मदद व जीवन यापन हेतु नगर निगम में अस्थाई नौकरी दिलाने का अनुरोध किया ।


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal