Breaking News

काशीपुर :धान मूल्य का भुगतान 15 दिनों में नहीं किया तो अनशन करेंगे किसानों के साथ कांग्रेसी

काशीपुर। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष रवि ढींगरा के नेतृत्व में आज यहाँ उपजिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। बीते चार महीनों से सहकारी समिति द्वारा किसानों से खरीदे गये धान मूल्य का भुगतान न होने से आक्रोशित कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी गौरव सिंघल को एक ज्ञापन सौंपा। 

 ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रवि ढींगरा ने कहा कि यदि पन्द्रह दिनों के भीतर सहकारी समिति ने किसानों से खरीदे गये धान के मूल्य का भुगतान नहीं किया तो कांग्रेस कमेटी किसानों के समर्थन में अनशन करने को बाध्य होगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामगढ़ महाविद्यालय में अभिविन्यास कार्यक्रम, तिरंगा रैली में गूंजे भारत माता के जयकारे

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अगस्त 2026) भवाली/रामगढ़। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-