Breaking News

काशीपुर नाला निर्माण रोके जाने पर बोले दीपक बाली, जनता के धन के दुरुपयोग की जिम्मेदारी कौन लेगा?

काशीपुर । नगर निगम मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी और मुख्य नगर आयुक्त गौरव सिंघल द्वारा महाराणा प्रताप चौक पर नाले की चौड़ाई कम रखे जाने पर निर्माण कार्य रोके जाने को लेकर आप नेता दीपक बाली ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के लोग अगर नाले के निर्माण से पूर्व सही ड्राइंग तैयार करते तो अब तक इस नाले के निर्माण में लगे जनता के धन का दुरूपयोग नहीं हुआ होता। 

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि हमारे आपत्ति करने व निर्माण स्थल पर जाने के बाद सुध तो आई लेकिन तब तक जनता के धन की बर्बादी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं जनप्रतिनिधि नुकसान होने से पहले निर्माण कार्यों का जायजा लें ताकि समय और धन की बर्बादी न हो।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :गलवलिया इस्पात उद्योग की 4.11 करोड़ रुपये वापसी मांग खारिज, उपभोक्ता मंच ने याचिका की अस्वीकार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर। गलवलिया इस्पात उद्योग प्राइवेट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-