Breaking News

ब्रेकिंग काशीपुर :गैस सिलेंडर गोदाम के पास लगी आग, मचा हड़कंप, कुमांऊ मंडल विकास निगम की लापरवाही आयी सामने

काशीपुर । जसपुर खुर्द में गैस गोदाम के पीछे स्थित झाड़ियों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आज दोपहर लगमग साढ़े बारह बजे के आसपास गैस गोदाम के ठीक पीछे दीवार से लगी झाड़ियों में अज्ञात कारणों से आग धधक उठी। आसपास के लोगों ने जैसे ही धुंआ उठता देखा तो वहाँ भीड़ लग गई और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इस बीच फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी गई।

खतरे की बात यह थी कि जिस जगह पर आग लगी ठीक उसी से पन्द्रह मीटर दूरी पर गैस सिलेंडर से भरा कुमांऊ मंडल विकास निगम का गोदाम भी है। आसपास के लोगों और फायर ब्रिगेड ने समय रहते मौके पर पहुंच कर आग बुझा दी। अन्यथा एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। 

दरअसल जिस जगह गैस सिलेंडर रखे हुये हैं उसकी दीवार से लगी हुई तमाम झाड़ियां हैं। जिन्हें साफ करने की जहमत कोई नहीं उठाता। इन झाड़ियों की वजह से कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है। मौके पर पहुंचे पार्षद अनिल कुमार ने कहा कि निगम की लापरवाही से लोगों में आक्रोश फैल रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामगढ़ महाविद्यालय में अभिविन्यास कार्यक्रम, तिरंगा रैली में गूंजे भारत माता के जयकारे

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अगस्त 2026) भवाली/रामगढ़। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-