काशीपुर । आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने चमोली में आई आपदा पर शोक जताते हुए इस त्रासदी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से आपदा पीड़ितों के साथ है और उनकी हर संभव मदद करेगी।
यहाँ उन्होंने इस आपदा काल पार्टी की ओर से बताया कि चमोली सहित उसके आसपास के जनपदों के आप कार्यकर्ताओं से उन्होंने दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें तत्काल आपदा पीड़ितों की मदद एवं पुनर्वास में जुट जाने को कहा है।
वहीं आप के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने प्रदेश आपदा प्रबंधन विभाग में अधिकारी की नियुक्ति न किये जाने पर प्रदेश सरकार की लापरवाही बताया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal





