Breaking News

अकाली दल की प्रधानमंत्री मोदी से अपील- किसानों की आवाज सुनें, रद्द करें कृषि कानून

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के बीच अकाली दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इन कानूनों को रद्द करने का आग्रह किया है। शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को देश की आवाज सुननी चाहिए और कृषि कानूनों को रद्द करना चाहिए।  

अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी जी को कहना चाहूंगा कि देश की आवाज़, देश के किसानों की बात सुननी चाहिए और जल्दी ही इन तीन कानूनों को रद्द करना चाहिए।” 

वहीं, अकाली दल की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा, “कैप्टन साहब का फर्ज बनता है कि वो दिल्ली जाकर बेकसूर नौजवानों को बाहर निकालें और उनके खिलाफ हुए केसों को बंद करें, जिससे नौजवानों की ज़िंदगी खराब ना हो। 26 जनवरी से उन नौजवानों को बंद करके रखा है, लाल किले के थाने पर एक भी एफआईआर हुई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-