Breaking News

उत्तराखंड :हरीश रावत को सीएम चेहरा बनाने के मुद्दे पर कांग्रेस में मचा घमासान, बयानबाजी जारी

@शब्द दूत ब्यूरो

देहरादून । हरीश रावत को सीएम चेहरा बनाने के मुद्दे पर उत्तराखंड कांग्रेस में मचे घमासान के बाद हरकत में आये हाईकमान ने बीच में आकर बात संभाली।

बता दें कि पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने  आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए हरीश रावत को सीएम का चेहरा लेकर चुनाव मैदान में उतरने की बात की। गणेश गोदियाल के इस बयान के बाद उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और हरीश रावत समर्थकों के बीच परस्पर विरोधी बयान शुरू हो गये। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह ने गणेश गोदियाल के विरूद्ध कार्रवाई की मांग कर डाली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने राजेंद्र शाह के इस बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हरीश रावत के पक्ष में बोलना गुनाह हो गया क्या? तो हरीश रावत के सभी समर्थकों को कांग्रेस से निकाल दिया जाये।

पार्टी में विवाद बढ़ते देख कर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने आज सुबह कुंजवाल से फोन पर बात की। बताया जाता है कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने कुंजवाल से कहा कि कोई भी बात सार्वजनिक रूप से कहने के बजाय पार्टी फोरम पर ही की जाये।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-