Breaking News

राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी को क्षमा करने पर राष्ट्रपति ही लेंगे फैसला

@शब्ददूत ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय से कहा है कि तमिलनाडु के राज्यपाल का मानना है कि राजीव गांधी हत्याकांड में उम्र कैद की सज़ा काट रहे ए जी पेरारिवलन की सजा की अवधि घटाने के लिए राज्य सरकार द्वारा 2018 में की गई सिफारिश पर विचार करने के लिए राष्ट्रपति सक्षम प्रधिकार हैं। केंद्र सरकार ने कहा कि राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने रिकॉर्ड में शामिल किये गये सभी तथ्यों और दस्तावेजों पर गौर करने के बाद यह फैसला लिया है।

बता दें कि एक हलफनामे में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार को मिले प्रस्ताव पर कानून के तहत कार्य किया जाएगा। शीर्ष अदालत को 21 जनवरी को सूचित किया गया था कि राज्यपाल पुरोहित राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी पेरारिवलन की सजा घटाने की राज्य सरकार की 2018 की सिफारिश पर तीन-चार दिन में फैसला करेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड कांग्रेस में फिर बगावत की आहट? खड़गे की सभा के बाद पाला बदलने की चर्चाओं ने बढ़ाई सियासी हलचल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 अगस्त 2026) उत्तराखंड की राजनीति में कांग्रेस …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-