Breaking News

उत्तराखंड में महिला कलाकारों के रामलीला मंचन को मिल रही सराहना, देखिए वीडियो

@शशांक राणा

चमोली। 27 जनवरी से जनपद के पीपलकोटी सेमलडाला में पहली बार श्री बद्री मानव श्रम समिति रुद्रप्रयाग के तत्वावधान से नारी शक्ति को प्रदर्शित करते हुए महिला कलाकारों की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। आज पांचवें दिन  रामलीला के मंचन में सीता हरण लीला दिखाई गई। महिलाओं की ओर से किये गए अभिनय को हर किसी ने सराहा।

रामलीला की संयोजक व पतंजलि समिति की गढ़वाल प्रभारी लक्ष्मी शाह ने बताया कि महिला पतंजलि समिति के अंतर्गत अब तक समिति गौचर मेला, रुद्रप्रयाग, नगरासू, उखीमठ,द्वाराहाट, अल्मोड़ा, गैरसैण, उत्तरकाशी, पौड़ी,सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिला रामलीला का मंचन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह रामलीला देश दुनिया और बदलते समाज के लिए एक सन्देश भी है कि महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। विज्ञान से लेकर रंगमंच तक दुनिया की हर विदा में महिलाएं तेजी से अपना वर्चस्व स्थापित कर रही हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-